हमने खुद ही खुद को छलना छोड़ दिया
सूरज बनकर रोज़ निकलना छोड़ दिया
सूरज बनकर रोज़ निकलना छोड़ दिया
नयी सदी के तौर तरीके क्या कहिये
बच्चों ने भी दोस्तों मचलना छोड़ दिया
बच्चों ने भी दोस्तों मचलना छोड़ दिया
जो जैसा था अब वो वैसा नहीं रहा
गिरगिट ने भी रंग बदलना छोड़ दिया
गिरगिट ने भी रंग बदलना छोड़ दिया
वरना क्या औकात किसी भी मंजिल की
लोगों ने काँटों पर चलना छोड़ दिया
लोगों ने काँटों पर चलना छोड़ दिया
इसीलिए अब अँधियारा बेकाबू है
आँधी में दीयों ने जलना छोड़ दिया
आँधी में दीयों ने जलना छोड़ दिया
कौन बुझाएगा धरती की प्यास बता
चट्टानों ने अगर पिघलना छोड़ दिया
चट्टानों ने अगर पिघलना छोड़ दिया
- माधव कौशिक
No comments:
Post a Comment