अजीब किस्म का अहसास दे गया मुझको
वो खेल-खेल में वनवास दे गया मुझको
वो खेल-खेल में वनवास दे गया मुझको
बुलाने आया था मुझको जो भोज की ख़ातिर
अजीब शख़्स था उपवास दे गया मुझको
अजीब शख़्स था उपवास दे गया मुझको
वो आसमान का कोई डकैत बादल था
जो अश्क ले के मेरी प्यास दे गया मुझको
जो अश्क ले के मेरी प्यास दे गया मुझको
पराई चिठ्ठी थमाकर किसी की हाथों में
वो भोला डाकिया कुछ आस दे गया मुझको
- ज्ञान प्रकाश विवेक
वो भोला डाकिया कुछ आस दे गया मुझको
- ज्ञान प्रकाश विवेक
No comments:
Post a Comment