प्यार दिल में है अगर प्यार से दो बात भी हो
यों न उमड़ा करें बादल, कभी बरसात भी हो
यों न उमड़ा करें बादल, कभी बरसात भी हो
फिर कहाँ होंगी ये रातें, ये शोख़ियाँ दिल की
क्या कहेंगे हम उन्हें फिर जो मुलाक़ात भी हो
क्या कहेंगे हम उन्हें फिर जो मुलाक़ात भी हो
कौन रखता यहाँ प्यार के वादों का हिसाब
आप नाहक हैं परेशान, कोई बात भी हो
आप नाहक हैं परेशान, कोई बात भी हो
यों तो ख़ुशबू का ख़जाना है पँखुरियों में, गुलाब
क्या पता इनमें तेरे प्यार की सौग़ात भी हो
क्या पता इनमें तेरे प्यार की सौग़ात भी हो
- गुलाब खंडेलवाल
No comments:
Post a Comment